बोकारो जिला अंतर्गत डीवीसी में मान्यता को लेकर बोकारो थर्मल में शांतिपूर्वक मतदान हुआ, यहां झारखण्ड एवं बंगाल में स्थापित डीवीसी की विद्युत प्लाटों में कुल छह यूनियन चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे थे। जिनका भाग्य का फैसला मत पेटी में बन्द हो गया। बोकारो थर्मल में कुल दो मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिसमें कुल 342 महिला पुरुष कर्मचारियों ने अपना अपना मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के लिए प्रतिनियुक्ति डीवीसी के वरीय नोडल पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताए कि डीवीसी में मान्यता को लेकर भारतीय मजदूर संघ, कामगार संघ, श्रमिक यूनियन,स्टाफ एसोसिएशन, हिंद मजदूर किसान यूनियन एवं कर्मचारी संघ चुनावी मैदान में है।
ज्ञात हो कि डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट में कुल 363 कर्मचारी है जिसमें से 442 कर्मचारियों ने अपना मताधिकार दिया, बोकारो थर्मल में 94 प्रतिशत मतदान हुआ। कहा कि डीवीसी ऑल बैली में कुल 31 सौ श्रमिक हैं। जो अलग अलग प्लाटों में अपना मताधिकार का इस्तेमाल किए और 04 दिसंबर को मैथन में मतगणना होगी। इस अवसर पर नोडल अधिकारी नदीम अशरफ,अनुराग सिंह,मनोज सिंह, बैजनाथ प्रसाद,शिवेंद्र सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। वही चुनाव लड़ रहे एचएमकेयू यूनियन के केंद्रीय महासचिव इंद्रदेव महतो सहित बीएन चौबे, रामलाल पासवान, मो फरीद आदि यूनियन प्रतिनिधियों ने अपनी अपनी जीत का दावा किया है।
बाइट – सुनील कुमार, वरीय नोडल पदाधिकारी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



