समाज जागरण संवाददाता
मथुरा/ ऋतु परिवर्तन और शीतलहर की आहट के साथ ही ब्रज के प्रमुख पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर की सेवा-पूजा और दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। देवोत्थान एकादशी से मंदिर में सांध्यकालीन दर्शन की सभी झांकियां अपने निर्धारित समय से आधा घंटा पहले खुलेंगी। मंदिर प्रशासन द्वारा जारी की गई यह नई समय-सारिणी आगामी रामनवमी तक प्रभावी रहेगी।
मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि कांकरोली नरेश तृतीय पीठाधीश्वर गोस्वामी डॉ. वागीश कुमार महाराज की आज्ञा के अनुसार मंदिर के समस्त उत्सव और सेवा क्रम संचालित होते हैं। मौसम में आ रही ठंडक को देखते हुए ठाकुरजी की सुविधा के अनुरूप सांध्यकालीन दर्शन के समय में यह संशोधन किया गया है।
देवोत्थान एकादशी पर विशेष दर्शन और तुलसी-शालिग्राम विवाह
21 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के पावन पर्व पर मंदिर में प्रातःकालीन सभी झांकियां अपने नियमित समय पर ही खुलेंगी। शाम को उत्थापन के दर्शन शाम 7:30 बजे होंगे। इसके बाद भोग, संध्या आरती और मंडप के दर्शन रात 8:20 बजे खुलेंगे। शयन दर्शन के उपरांत रात 10 बजे जागरण की विशेष झांकी के दर्शन श्रद्धालुओं को होंगे। पर्व की मुख्य कड़ी में रात 11:45 बजे पारंपरिक विधि-विधान से तुलसी-शालिग्राम विवाह संपन्न कराया जाएगा। इसके पश्चात रात्रि में ही मंगला, श्रृंगार और ग्वाल के दर्शन होंगे, जबकि राजभोग की झांकी सुबह 4:30 से 5:00 बजे तक खुलेगी।
रामनवमी तक यह रहेगी नई समय-सारिणी
एकादशी के अगले दिन से मंदिर में सांध्यकालीन दर्शन का नया क्रम लागू हो जाएगा, जिसके तहत अब ठाकुरजी आधा घंटा पहले शयन करेंगे:
झांकी का नाम पूर्व निर्धारित समय | नया समय रामनवमी तक उत्थापन दर्शन |
शाम 4:00 बजे से दोपहर 3:30 से 3:50 बजे तक
भोग दर्शन शाम 4:20 से 4:40 बजे तक संध्या आरती शाम 4:55 से 5:10 बजे तक
शयन दर्शन शाम 7:30 बजे तक शाम 6:00 से 7:00 बजे तक मंदिर प्रशासन ने देश-विदेश से मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दर्शन की इस परिवर्तित समय-सारिणी को ध्यान में रखते हुए ही मंदिर पहुंचे, ताकि उन्हें ठाकुरजी की झांकियों के सुलभ दर्शन प्राप्त हो सकें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



