राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।मेसर्स मां काली भारत गैस एजेंसी विष्णुगढ़ द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है।भारत गैस के उपभोक्ता जल्द से जल्द एजेंसी पहुंचकर ई-केवाईसी करवा ले।ई-केवाईसी नहीं करवाने पर उपभोक्ताओं को सब्सिडी से वंचित अथवा कनेक्शन बंद हो सकता है।ई-केवाईसी के लिए आधार कार्ड,एलपीजी आइडी या गैस कनेक्शन में निबंधित मोबाइल नंबर तभी आपका ई केवाईसी पूरा हो पाएगा।



