ईचागढ़: जिले में अवैध बालू उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त के निर्देशानुसार शुक्रवार तड़के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के वीरडीह और जारगोडीह गांव में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसमें बालू लदे 11 वाहनों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।
यह अभियान 23 जनवरी 2026 को सुबह करीब 4 बजे जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में चलाया गया। उनके साथ पुलिस निरीक्षक (चांडिल), खान निरीक्षक समीर ओझा, ईचागढ़ एवं चौका थाना प्रभारी तथा स्थानीय पुलिस बल मौजूद था।

निरीक्षण के दौरान बालू खनिज से लदे वाहनों को रोककर उनके कागजात, मात्रा एवं वैधानिक प्रावधानों की जांच की गई। जांच में जिन 11 वाहनों में अनियमितता पाई गई, उनके नंबर इस प्रकार हैं—
JH05AN4391, JH05CM0964, JH05CL6211, JH05BR8908, JH05CG8611, JH01BM7176, JH02AT7414, JH01DB5233, JH02AW1529, JH10AV7901 एवं JH16A9226।
खनन विभाग ने बताया कि इन सभी वाहनों को विभाग के आधिकारिक JIMMS पोर्टल पर लॉक किया जाएगा, जिससे संबंधित वाहन मालिकों को तब तक कोई भी परिवहन चालान जारी नहीं हो सकेगा, जब तक वे नियमानुसार जुर्माना की राशि जमा नहीं कर देते।
जांच में पाया गया कि कई वाहनों में बालू बिना तिरपाल ढके ले जाया जा रहा था, वहीं कुछ वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर मिटाए या छुपाए गए थे। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी को भी पत्र भेजा जा रहा है, ताकि मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सके।
उपायुक्त ने स्पष्ट कहा है कि जिले में अवैध खनन, भंडारण या परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सघन और कठोर अभियान जारी रहेंगे।
ये भी पढ़े
उत्तर प्रदेश दिवस–2026 का नोएडा शिल्प हाट में भव्य आयोजन
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



