google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा के भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर में वसंत पंचमी और सुभाष चंद्र बोस जयंती धूमधाम से मनाई गई

छात्र-छात्राओं ने गीत, पोस्टर और विचार प्रस्तुत कर बढ़ाई महोत्सव की रौनक

नोएडा | 23 जनवरी 2026 – भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर, नोएडा में वसंत पंचमी (सरस्वती पूजन) और सुभाष चंद्र बोस जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में आए मुख्य अतिथि श्रीमान डॉ. मनु उमेश (कोषाध्यक्ष) और धर्मपत्नी श्रीमती राशी वर्मा ने विद्या की देवी माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन किया।

कार्यक्रम की विशेष झलक

  • शिक्षिका श्रीमती वीना ने बसंत पंचमी की महत्ता पर प्रकाश डाला।
  • शिक्षक श्रीमान हेमचंद ने वीर हकीकत राय के पराक्रम एवं त्याग के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी।
  • विद्यालय की छात्राओं द्वारा सामूहिक गीत प्रस्तुत किया गया।
  • सुभाष चंद्र बोस जयंती पर छात्रा जिया ने नेता जी के जीवन चरित्र पर अपने विचार रखे।
  • साक्षी ने जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले पराक्रम दिवस पर अपने अनुभव साझा किए।
  • छात्र-छात्राओं ने जयंती संबंधित पोस्टर बनाकर कार्यक्रम को और रोचक बनाया।
MOTOROLA Signature (PANTONE Martini Olive, 256 GB) (12 GB RAM)
MOTOROLA Signature (PANTONE Martini Olive, 256 GB) (12 GB RAM)

विधि-विधानपूर्वक हवन एवं पूजा

कार्यक्रम में पंडित रामकृष्ण त्रिपाठी द्वारा हवन एवं पूजा- पाठ विधिपूर्वक संपन्न कराया गया। मुख्य अतिथि और विद्यालय प्रधानाचार्य सहित सभी प्रतिभागियों ने हवन कुंड में आहुति देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विशेष अतिथिगण

  • विद्यालय कोषाध्यक्ष: डॉ. मनु उमेश और धर्मपत्नी श्रीमती राशी अग्रवाल
  • विद्यालय कार्यकारिणी सदस्य: कुमारी प्रतिमा अग्रवाल
  • अंग्रेजी संभाषण के मुख्य वक्ता: श्रीमान धर्मवीर

इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, छात्र-छात्राएं एवं अन्य प्रतिभागी उत्सव में शामिल हुए और शिक्षा, संस्कृति एवं देशभक्ति के संदेश को साझा किया।

ये भी पढ़े

उत्तर प्रदेश दिवस–2026 का नोएडा शिल्प हाट में भव्य आयोजन


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)