google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

इको प्रिज्म कलेक्टिव फाउंडेशन ने निकाली रैली

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
इको प्रिज्म संस्था द्वारा पृथ्वी दिवस कार्यक्रम मनाया गया जिसमें प्राथमिक विद्यालय बेनीपुर,और गांव के कुल 40 बच्चों ने भाग लिया इसमें कक्षा 3,4,5 के बच्चे शामिल रहे संस्था द्वारा पृथ्वी दिवस जागरूकता अभियान के तहत स्लोगन और पोस्टर के माध्यम से नारे लगाते हुए प्रभात फेरी कराया गया ।


प्रभात फेरी में स्कूल के शिक्षक एवं कुछ बच्चों के गार्जियन भी शामिल रहे, साथ ही ग्राम पंचायत के जैविक खेती करने वाले किसानों ने अपने अपने खेत की मिटटी का सैंपल भी संस्था कार्यालय पर दिया जिससे उनके खेत की मिट्टी की जांच किया जा सके और आवश्यकता अनुसार खाद आदि की मात्रा प्रयोग किया जा सके इस कार्यक्रम को समापन करने में विद्यालय शिक्षक के साथ साथ इको प्रिज्म टीम से संजय पटेल ,हरीश पाल,रेखा देवी,रितिका सिंह,और कुछ किसान भाई जैसे सतीश रंजन , महादेव प्रसाद,और कुछ गांव के बच्चे जैसे विजय ,आदर्श,आकाश, अर्पित इन सभी के सहयोग से इस कार्यक्रम को संपन्न कराया गया और धरती को बचाने के लिए लोगों को जगरूप एवं संकल्प दिलाया गया ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)