google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जी जी आई सी जख्खनी में पृथ्वी दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जक्खिनी वाराणसी में विश्व पृथ्वी दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।सुबह प्रार्थना सभा में पृथ्वी दिवस के महत्व पर चर्चा की गई तथा विद्यार्थियों को पृथ्वी के संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए शपथ ग्रहण कराया गया । “हमारी पृथ्वी- हमारा भविष्य “थीम पर अपने पर्यावरण के संरक्षण हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में इको क्लब की नोडल श्रीमती विभा रानी ने छात्राओं को जल संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण से बचने के उपाय, प्राकृतिक ऊर्जा स्रोतों के अधिकाधिक उपयोग आदि के बारे में जागरूक किया। प्रधानाचार्या श्रीमती अनामिका सिंह ने नींबू का पौधा लगाकर छात्राओं को अधिक से अधिक पेड़ लगानेके लिए प्रोत्साहित किया एवं प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम करने के विषय में विस्तार से बताया।


प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आकांक्षा,द्वितीय श्रेया और तृतीय स्थान शिवांगी एवं रंजना यादव को संयुक्त रूप से चुना गया। कार्यक्रम के अंत में अच्छी पेंटिंग बनाने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर श्रीमती आशा, सुमन, सीमा सिंह, छाया सिंह, वंदना रानी व अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)