अन्य राज्यों की शराब मिली तो खैर नहीं! त्योहारों से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
नोएडा। आगामी त्योहारों से पहले गौतमबुद्धनगर में आबकारी विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। गार्डेन गलेरिया में संचालित रेस्टोरेंट बारों पर विभाग ने अचानक निरीक्षण अभियान चलाया। इस कार्रवाई के लिए आबकारी निरीक्षकों की चार टीमें गठित की गईं, जिन्होंने विभिन्न रेस्टोरेंट बारों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान बार संचालकों को नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।
दूसरे राज्यों की शराब मिली तो होगी सख्त कार्रवाई
आबकारी विभाग ने बार संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी भी बार में अन्य प्रदेशों की मदिरा का भंडारण या सेवन पाया गया, तो संबंधित बार के अनुज्ञापन के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने सभी बार अनुज्ञापियों को बार नियमावली के अनुरूप रेस्टोरेंट बार संचालित करने के निर्देश दिए। त्योहारों के मद्देनजर विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य नियमों का पालन सुनिश्चित करना और अवैध मदिरा से संबंधित गतिविधियों पर निगरानी रखना है।
त्योहारों पर बढ़ेगी निगरानी?
गार्डेन गलेरिया में चार टीमों के माध्यम से किए गए इस आकस्मिक निरीक्षण से आबकारी विभाग की सक्रियता सामने आई है। बार संचालकों को साफ संदेश दिया गया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
अब देखना होगा कि आगामी त्योहारों के दौरान आबकारी विभाग का निरीक्षण अभियान किस तरह आगे बढ़ता है।
- नोएडा के सेक्टर-105 में धूमधाम से मना करवा चौथ, सामूहिक कथा और स्नेह मिलन में दिखी संस्कृति की झलकआरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना नोएडा। सेक्टर-105 स्थित कम्युनिटी सेंटर में करवा चौथ का पावन पर्व श्रद्धा, उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय के मार्गदर्शन में आयोजित स्नेह मिलन एवं कथा…
- विश्व स्ट्रोक दिवस पर फेलिक्स हॉस्पिटल की पहल, डॉक्टरों ने बताया कैसे बच सकती है स्ट्रोक मरीज की जानफेसबुक लाइव के जरिए लोगों को किया जागरूक, विशेषज्ञों ने कहा—लक्षण दिखते ही मरीज को पहुंचाएं अस्पताल नोएडा। स्ट्रोक के मामलों में समय पर उपचार मरीज की जान बचाने और स्थायी विकलांगता के खतरे को कम करने में अहम भूमिका निभाता है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विश्व स्ट्रोक दिवस पर…
- नोएडा के गार्डेन गलेरिया में आबकारी विभाग की छापेमारी! 4 टीमें उतरीं मैदान में, बार संचालकों को सख्त चेतावनीअन्य राज्यों की शराब मिली तो खैर नहीं! त्योहारों से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई नोएडा। आगामी त्योहारों से पहले गौतमबुद्धनगर में आबकारी विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। गार्डेन गलेरिया में संचालित रेस्टोरेंट बारों पर विभाग ने अचानक निरीक्षण अभियान चलाया। इस कार्रवाई के लिए आबकारी निरीक्षकों की चार टीमें गठित की…
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 888 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ किया एस्कॉर्पियो जब्तदैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद) नबीनगर( बिहार ) शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए चलाए जा रहे रात्रि वाहन जांच अभियान के दौरान नबीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम परमेश्वरी के पास एक संदिग्ध…
- नबीनगर में अर्नव तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ठंड का प्रकोप बढ़ा, किसानों को भारी नुकसानदैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद) नबीनगर (बिहार) अर्नव चक्रवाती तूफान का असर नबीनगर प्रखंड में तेज हो गया है। 28 अक्टूबर की शाम से ही पूरे क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार की शाम से ठंड के प्रकोप में अचानक बढ़ोतरी हुई है। दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








