google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने गांजा तस्करों को दबोचा, 40 लाख का माल बरामद

दैनिक समाज जागरण नोएडा ब्यूरो

ग्रेटर नोएडा। थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तों को अवैध गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 01 क्विंटल 64 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक ट्रक भी पुलिस ने जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त उड़ीसा और अन्य राज्यों से गांजा की तस्करी कर लाते थे और उसे नोएडा सहित आसपास के क्षेत्रों में खपाने की तैयारी में थे। सूचना के आधार पर थाना ईकोटेक-3 पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

अवैध गांजा की इतनी बड़ी खेप पकड़े जाने से पुलिस की इस कार्यवाही को बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

GreaterNoida #NoidaPolice #Ecotech3 #GanjaSmuggling #DrugMafia #CrimeNews #SamajJagran


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)