दैनिक समाज जागरण अलीगढ़ ब्यूरो
अलीगढ़। वर्क फ्रॉम होम का लालच देकर ठगी का शिकार बने एक पीड़ित को पुलिस ने बड़ी राहत दिलाई है। थाना अलीगढ़ पुलिस की सक्रियता से पीड़ित के खाते से निकाले गए ₹1,53,000/- रुपये वापस कराए गए।
पुलिस के अनुसार पीड़ित से एक अनजान व्यक्ति ने ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम जॉब का झांसा देकर उसकी व्यक्तिगत बैंकिंग जानकारी प्राप्त कर ली थी। इसके बाद धोखाधड़ी से उसके खाते से ₹1.53 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने तत्काल मामले की शिकायत दर्ज कराई।

अलीगढ़ पुलिस की साइबर टीम ने तत्परता से काम करते हुए संबंधित बैंक और पेमेंट गेटवे से समन्वय स्थापित किया, जिसके चलते पूरी रकम वापस कराई जा सकी।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत बैंकिंग जानकारी साझा न करें। साथ ही, यदि किसी के खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलता है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



