समाज जागरण नोएडा/ग्रेटर नोएडा
नोएडा। भारत विकास परिषद विवेकानन्द शाख के तत्वावधान मे सी आर आर मार्डन पब्लिक स्कूल मे गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन का आयोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में 107 विद्यार्थिओं ने तथा सीनियर वर्ग में 111 विद्यार्थिओं ने भाग लिया। प्रो विवेक कुमार और शाखा अध्यक्ष विवेक अरोरा ने प्रधानाचार्य श्री राज कुमार, श्री सत्येंद्र कुमार मिश्रा, श्री राहुल दीक्षित आदि शिक्षकों का और विद्यार्थियों का स्वागत और अभिनन्दन किया |
इस अवसर पर प्रो विवेक ने बताया कि गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का उद्देश्य गुरुओं एवं छात्रों के बीच प्राचीन भारतीय गुरुकुल परंपरा के अनुसार सामंजस्य को मजबूत करने के साथ-साथ प्रत्येक कक्षा के प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करना भी है। शिक्षक, विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और देश का आदर्श नागरिक बनाने में मदद करते हैं और उनके व्यक्तित्व विकास तथा कौशल स्तर को भी सुधारते हैं। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए माता – पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद, ईश्वर की कृपा तथा कठिन परिश्रम बहुत आवश्यक है। विवेक अरोरा ने भारत विकास परिषद् का संक्षिप्त परिचय और इसके द्वारा किये जाने वाले सेवा एवं संस्कार के कार्यों की जानकारी दी |
प्रो विवेक, विवेक अरोरा, प्रधानाचार्य श्री राज कुमार एवं राहुल दीक्षित ने 2024 -25 सेशन में अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम आए विद्यार्थिओं, अनमोल, कनक, नित्या, तेज, ऋषिका, अद्वैत, ऋषभ मौर्य और वाणी चौहान को सर्टिफिकेट एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा आजीवन गुरुजनों का सम्मान करने की शपथ दिलाई। सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया।
GuruVandan #ChhatraAbhinandan #CRRModernSchool #GuruShishyaParampara #SamajJagran #SchoolEvent
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



