ब्यूरो-रिपोर्ट
बांका:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में इनहाउस ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत गुरुवार 5 जनवरी को एसकेपी विद्या विहार राजपुर प्लस टू आवासीय विद्यालय बांका बिहार में “एजुकेशन फॉर पीस” का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जीव विज्ञान शिक्षक सह जिला पर्यावरण विशेषज्ञ व भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बांका जिला ईकाई प्रबंध कमेटी सदस्य प्रवीण कुमार प्रणव ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि शिक्षा और शांति का सामंजस्य पौराणिक है, और मुख्यतः शांति के लिए ही शिक्षित किया जाना मानव का परम कर्तव्य है। चाहे वह आत्मिक शांति हो या घर की शांति हो या समाज की शांति हो या राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शांति हो। जब तक मानव शांत नहीं रहेगा और शांति पाने के लिए उच्च शिक्षा को ग्रहण नहीं करेगा तब तक मानव का जीवन सफल नहीं होगा ।
शांति को बढ़ावा देने में शिक्षा का बहुत बड़ा महत्व है । जब शांति के लिए शिक्षा दी जाएगी तब मानवता पैदा होगी। विश्व में स्थिरता आ जाएगी ।आपसी भेदभाव दूर होगा । सद्भावना का प्रचार होगा। समुदाय में रहने के लिए और मानवता के लिए बुनियादी आधार है शांति ! शांति से सामंजस्य पूर्ण जीने का कौशल विकसित होगा। इससे मानव का खुद विकास होगा। उसे कैसे जीना चाहिए ।उसे कैसे आगे बढ़ना चाहिए । उसे दूसरों के सामने कैसे व्यवहार करना चाहिए ।एक अच्छा मनुष्य बनने के लिए शिक्षा में शांति का बहुत बड़ा योगदान है ।इससे संपूर्ण विश्व में शांति की स्थापना हो जाएगी। विश्व में आत्मविश्वास और शांति पैदा हो जाएगी। जिसका दूत भारत बनेगा ।शिक्षा तो रावण और कंस में भी था लेकिन वह शांति का पाठ नहीं पढ़ा था । परंतु राजा जनक में शिक्षा के साथ शांति का पाठ समाहित था।
गुरु वशिष्ठ मुनि ने श्री रामचंद्र जी को वेद पुराण के साथ-साथ शांति की शिक्षा दी थी और गुरु विश्वामित्र ने शस्त्र अस्त्र-शस्त्र की शिक्षा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी को दिए थे।जिससे गुरु वशिष्ठ मुनि के बताए हुए मार्ग पर वह शांति को ही आगे रख कर हमेशा कार्य किए और लंका को जीत करके भी अपने अधीन नहीं किए बल्कि विश्व मैत्री का हाथ बढ़ाया और लंका वासियों को ही देकर वापस आए। शिक्षकों को वर्ग में पहुंचकर सबसे पहले शांति स्थापित करना चाहिए और सभी छात्रों के ध्यान मन को अपने शैक्षणिक शब्दों से एकाग्रचित करने की आदत डालनी चाहिए।
मानव को शांत एकांत होकर हरेक सांसों में किन्हीं इष्ट देव को समाहित करना चाहिए।जो कि जीवन के अंतिम सांस तक रहे। समयानुसार मौन व्रत धारण करना चाहिए। मूलत: शांति ही शिक्षा की प्रकृति है ।इसके बिना शिक्षा अधूरी है।इस अवसर पर प्राचार्य मानस कुमार पाठक, डॉक्टर केसी मिश्रा ,डॉ अजय कुमार सिंह, कैलाश कुमार झा ,आशीष कुमार झा ,मनोज कुमार सिन्हा ,मनोज कुमार झा ,भरत नित्यम, राकेश कुमार झा ,उदय रावत ,ममता सिंह , मीता सिंह ,मालविका दास ,नीलम सिंह ,उदय रावत ,एचएन सिंह, प्रभाकर सिंह, वीरेंद्र सिंह , उल्लास किशोर दास, रामा प्रसाद दास सहित अन्य विद्वतजन और कर्मचारी मुकुंद मोहन झा, रामानुज, सूरज उपस्थित थे।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








