“1982 का सपना हुआ साकार, रबूपुरा पब्लिक इंटर कॉलेज में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ भूमि पूजन”

“जेवर की नई पहचान—एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बीच शिक्षा को मिला नया आयाम, विकास की उड़ान के साथ शिक्षा का उत्थान”

संदीप गर्ग / नोएडा: सन 1982 का वह समय, आज भी मेरी यादों में जीवंत है, जब मैं रबूपुरा के पब्लिक इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की शिक्षा ग्रहण कर रहा था। उसी दौरान मेरे मन में एक संकल्प ने जन्म लिया था कि *’यह विद्यालय एक दिन विशाल और उत्कृष्ट शैक्षिक संस्थान के रूप में विकसित होगा। आज अत्यंत हर्ष और गर्व के साथ कह सकता हूं कि वह सपना साकार होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुँच चुका है। यहां “होंडा इंडिया फाउंडेशन” के सीएसआर इनिशिएटिव के अंतर्गत पब्लिक इंटर कॉलेज में भवन निर्माण एवं बायो-डायवर्सिटी पार्क के विकास कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास का कार्य वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ, जो क्षेत्र में शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक नई दिशा स्थापित करेगा।
इस विद्यालय में आधुनिक और उन्नत शैक्षणिक सुविधाएँ विकसित की जाएंगी, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण प्राप्त होगा। वहीं बायो-डायवर्सिटी पार्क न केवल पर्यावरणीय संतुलन को सुदृढ़ करेगा, बल्कि विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता भी विकसित करेगा।


जेवर क्षेत्र आज तीव्र गति से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रारंभ हो चुका है, जो न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए आर्थिक और औद्योगिक प्रगति का नया द्वार खोल रहा है। इसके साथ ही इस विद्यालय के पास विश्वस्तरीय फिल्म सिटी भी प्रस्तावित है, जो इस क्षेत्र को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ऐसे विकसित हो रहे परिवेश में यह विद्यालय क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार के नए अवसर और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।


इस मौके पर जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “सन 1982 में जब मैं रबूपुरा के पब्लिक इंटर कॉलेज में पढ़ रहा था, तभी मन में यह संकल्प उत्पन्न हुआ था कि एक दिन यह विद्यालय आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित होगा। आज “होंडा इंडिया फाउंडेशन” के सहयोग से नवीन भवन और बायो-डायवर्सिटी पार्क का भूमि पूजन होना मेरे लिए अत्यंत भावुक और गर्व का क्षण है।”


जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि “आज जेवर क्षेत्र तीव्र गति से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के शुरू होने और प्रस्तावित विश्वस्तरीय फिल्म सिटी के बीच यह शैक्षिक पहल क्षेत्र के युवाओं के लिए सुनहरे अवसर लेकर आएगी। रबूपुरा पब्लिक इंटर कॉलेज में भवन निर्माण और बायो-डायवर्सिटी पार्क का विकास शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनेगा, जो आने वाली पीढ़ियों को नई दिशा देगा।”
जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने अंत में कहा कि “हमारा लक्ष्य केवल विकास करना नहीं, बल्कि ऐसा विकास सुनिश्चित करना है जिसमें शिक्षा, पर्यावरण और रोजगार के अवसर साथ-साथ आगे बढ़ें।”

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)