google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आध्यात्मिक क्रांति से घर बनेगा स्वर्ग ब्रह्माकुमारीज़

संदीप गर्ग / नोएडा: आज नोएडा के सेक्टर-75 स्थित गोल्फ सिटी क्लब हाउस में ब्रह्माकुमारीज़ के विभिन्न सेवा केंद्रों द्वारा एक विशाल आध्यात्मिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्षभर चलने वाले विशेष अभियान ‘घर मेरा स्वर्ग’ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में नोएडा के अनेकों भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य अतिथि राजयोगिनी लक्ष्मी दीदी (मैसूर, कर्नाटक) द्वारा किया गया। पिछले 60 वर्षों से मानवता की सेवा में समर्पित लक्ष्मी दीदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जब विश्व स्वार्थ और मानसिक तनाव की अग्नि में जल रहा है, तब शांति और प्रेम की शीतलता केवल अध्यात्म से ही संभव है।


आत्मिक बोध से परिवर्तन: लक्ष्मी दीदी ने जोर देकर कहा, “शांति और प्रेम हमारी आत्मा के मूल गुण हैं। यह कोई बाहरी वस्तु नहीं है, बल्कि हमारे भीतर का अनादि संस्कार है। जब हम स्वयं को एक परमात्मा की संतान समझकर ‘भाई-भाई’ के भाव में स्थित होते हैं, तो हमारे व्यवहार में स्वतः ही पवित्रता और समानता आ जाती है। यदि हम अपने घर को स्वर्ग बनाने का संकल्प लें, तो संपूर्ण समाज का कायाकल्प निश्चित है।”


प्रोजेक्ट का उद्देश्य: ‘घर मेरा स्वर्ग’ अभियान के तहत पूरे वर्ष विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से परिवारों को राजयोग और सात्विक जीवनशैली से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ मानेसर सेंटर से आए वरिष्ठ वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए। मंच का सफल संचालन बी.के. लीना दीदी ने किया।


समारोह के समापन पर आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने सात्विक भोजन ग्रहण किया। इस अलौकिक आयोजन ने उपस्थित जनसमूह के भीतर सकारात्मकता और नई ऊर्जा का संचार किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)