google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शैक्षिक समागम से बच्चों में आत्मविश्वास, वैज्ञानिक दृष्टिकोण,सामाजिक समरसता का विकास होता है

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
सरकार की “ट्विनिंग स्कूल पहल” के अंतर्गत पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय, पलिया ,हरहुआ के छात्र-छात्राओं ने संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल, कोइराजपुर का शैक्षिक भ्रमण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी एवं निजी विद्यालयों के मध्य सहयोगात्मक शिक्षण, संसाधन-साझेदारी और अनुभव आधारित शिक्षण को बढ़ावा देना रहा।
भ्रमण दल का नेतृत्व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रंजना तोमर ने करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सशक्त कदम है।शैक्षिक समागम से बच्चों में आत्मविश्वास, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक समरसता का विकास होता है।
सन्त अतुलानन्द विद्यालय की व्यवस्थापिका श्रीमती बन्दना सिंह,प्रधानाचार्य डॉ0 नीलम सिंह ने पलिया स्कूल के बच्चों से संवाद कर उनके अनुभवों ,जिज्ञासाओं की जानकारी प्राप्तकर सराहना किया।
बच्चों ने विद्यालय की अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाओं (रसायन, भौतिकी, जीव विज्ञान) का अवलोकन किया, जहाँ उन्होंने विभिन्न वैज्ञानिक यंत्रों और उपकरणों के संचालन को नजदीक से देखा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने आधुनिक रोबोटिक्स लैब का भ्रमण कर रोबोट निर्माण, कोडिंग, सेंसर तकनीक जैसी उन्नत जानकारियाँ प्राप्त कीं। बच्चों ने पुस्तकालय, खेल मैदान, इनडोर गेम्स एरिया, संगीत कक्ष एवं अन्य बौद्धिक व रचनात्मक संसाधनों का अवलोकन किया।
भ्रमण के दौरान विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती तितली जी एवं छात्र कप्तानों ने हर गतिविधि की विस्तृत जानकारी, प्रश्नोत्तर सत्र और उत्साहवर्धन के माध्यम से बच्चों का मार्गदर्शन किया।सभी सहायक शिक्षकों – श्रीमती रेखा सिंह, श्रीमती सीमा सिंह, श्री सर्वेंद्र कुमार मौर्य, श्री महेंद्र कुमार एवं श्रीमती रत्नेश कुमारी पाण्डेय ने इस अनुभव को विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की दिशा में अत्यंत लाभकारी बताते हुए संत अतुलानंद विद्यालय परिवार का आभार प्रकट किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)