google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

साहनपुर मे शांतिपूर्वक अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज़

दैनिक समाज जागरण

मुस्कान खान

जनपद बिजनौर

साहनपुर मे ईद की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। सुबह से ही नमाजी ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचने लगे थे। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक दुसरे को मुबारकबाद दी। पुलिस प्रशासन सतर्क रहा और ईदगाह के आसपास निगरानी रखी गई। नमाज शांतिपूर्वक होने के बाद लोगों ने कुर्बानी देनी शुरू कर दी।
साहनपुर मे ईदगाह पर मुफ्ती रईस साहब ने ईद-उल-अज़हा की नमाज अदा काराई ,मुफ्ती रईस साहब ने कुर्बानी को लेकर कहा कि हमें प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी नहीं करनी है । कुर्बानी खुले में ना करें । साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना जाय । कुर्बानी के गोश्त को ढक्कर ले जाना है। कुर्बानी के अवशेषों को सड़क पर ना फेंके । शांतिपूर्वक ईद -उल- अज़हा की नमाज, पुलिस की कड़ी निगरानी
में शनिवार की सुबह 7:30 बजे अदा की गई । अल्लाह की बारगाह मे हजारों लोगों ने हाथ उठाकर देश में अमन – चैन और तरक्की के लिए दुआ मांगी । सुबह से ही नमाजी नमाज अदा करने के लिए ईदगाहों और मस्जिदों पर पहुंचने शुरू हो गए। ईदगाह पर नमाज अदा करने के बाद लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी।
ईद को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा तथा समय पूर्व से ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी ईदगाह के आसपास निगरानी कराते रहे। सभी जगह शांतिपूर्वक नमाज अदा होने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। ईदगाह परिसर की सुरक्षा व्यवस्था थाना प्रभारी नजीबाबाद धीरज सोलंकी व साहनपुर चौकी प्रभारी संदीप व पुलिस कर्मी ईदगाह स्थल पर मौजूद रहे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)