google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस पर बुजुर्गों का किया गया सम्मान

कमिश्नर एडीजीपी , कलेक्टर एवं अधिकारियों ने बुजुर्गो के साथ खुशियां बांटी
समाज जागरण
विजय तिवारी
शहडोल
राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस पर रविवार को कमिश्नर शहडोल संभाग श्री बीएस जामोद, एडीजीपी शहडोल जोन श्री डीसी सागर, कलेक्टर श्री तरूण भटनागर एवं अधिकारियों ने वृद्धा आश्रम कल्याणपुर में आयोजित बजुर्गों का सम्मान कार्यक्रम में वृद्धा आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों का तिलक बंदन कर उन्हें शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। वहीं अधिकारियों द्वारा बुजुर्गों के साथ लगभग तीन घन्टे रहकर, बुजुर्गों से उनकी बाते और अनुभव साझा किए गए। वृद्धा आश्रम में आज बुजुर्गों के लिए विशेष भोजन बनाया गया था। विशेष भोजन को कमिश्नर, एडीजीपी एवं कलेक्टर ने बुजुर्गो को परोसा और बुजुर्गों के साथ में भोजन भी किया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग के कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमिश्नर शहडोल संभाग श्री बीएस जामोद ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा करना ईश्वर की सेवा करना है। हमारे मन में बुजुर्गों के प्रति श्रद्धा होनी चाहिए। किन्ही कारणों से बजुर्ग वृद्धा आश्रम में रहकर अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। ऐसे बुजुर्गों को हम सबको माता-पिता के समान ही सम्मान देना चाहिए और बुजुर्गो का संबल बढ़ाना चाहिए और उनके जीवन में खुशियां भरने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीजीपी शहडोल जोन श्री डीसी सागर ने कहा कि बुजुर्गों को अपने सामर्थ को पहचानना चाहिए। उन लोगों को भूल जाना चाहिए जिन्होंने उन्हे ठुकराया है। उन्होनें कहा कि बुजुर्ग खुशियों का समंदर है। सारी खुशियां आपके अंदर हैं अपने अंर्तमन से खुश महसूस करें। उन्होनें कहा कि वृद्धा आश्रम में उन्हें घर जैसी सुविधाएं मिले इसके प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री तरूण भटनागर ने कहा कि आज राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस पर बुजुर्गों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन सराहनीय पहल है जिसके तहत हम आज बुजुर्गों के साथ बैठकर राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस मना रहे हैं उन्होनें कहा कि बुजुर्गो का संरक्षण एक चुनौती है। कलेक्टर ने कहा कि बुजुर्गों के वृद्धा आश्रम का संर्वधन करना आवश्य है। जिसके प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हानें कहा कि बुजुर्गो ने हमें पाला पोषा, शिक्षा दी अब हमारी बारी है कि हम बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उनका संरक्षण करें। कार्यक्रम को वनमण्डलाधिकारी श्री गौरव चौधरी संयुक्त आयुक्त विकास श्री मगन सिंह कनेश, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम स्थल पर बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य शिविर का भी आयेाजिन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके. लाल, अपर संचालक शिक्षा श्री सहदेव सिंह मरावी, उप संचालक सामाजिक न्याय सुश्री प्रज्ञा मरावी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)