समाज जागरण संवाददाता:; वेद प्रकाश पालीगंज अनुमंडल
पालीगंज/ अनुमंडल सह प्रखण्ड क्षेत्र के महुआरी गांव के पास पानी भरे गड्ढे में डूबने से रविवार को एक बृद्ध की मौत ही गयी।
जानकारी के अनुसार पालीगंज प्रखण्ड सह अनुमंडल अंतर्गत पियरपुरा थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी सालिक मोची के 71 वर्षीय पुत्र राजमोहन मोची रविवार की दोपहर गांव के पास गड्ढे में मछली मारने के लिए घर से कहकर गया था। वही कुछ देर बाद ग्रामीणों की नजर पानी भरे गड्ढे में तैरती राजमोहन मोची की शव पर पड़ी। जिसकी सूचना फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने शव को घटनास्थल से उठाकर घर लाया। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पियरपुरा थाने की पुलिस शव को कब्जे में ले लिया तथा कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



