
दैनिक समाज जागरण, वीरेंद्र यादव, जिला संवाददात्ता
औरंगाबाद (बिहार) 19 सितंबर 2022 :- औरंगाबाद जिला के देव नगर पंचायत चुनाव का नामांकन तिथि 19 सितंबर 2022 को समाप्त हो गया हैं। नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद से रविंद्र कुमार ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। मीडिया.से बात करते हुए रविंद्र कुमार ने कहा देव नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए मैं चुनाव लड़ रहा हूंँ। देव नगर पंचायत के जनता ने मुझे बहुमूल्य वोट देकर जनता ने चेयर मैन के कुर्सी पर बैठाया,तो देव नगर पंचायत में सबसे पहला काम विकास के मुद्दे पर होगा। बेरोजगारों के लिए देव नगर पंचायत में लगभग 500 सरकारी दुकानें बनाकर बेरोजगार लोगों को किराया पर दिया जाएगा। अस्थाई बस स्टैंड का व्यवस्था बनाया जाएगा। प्रतेक वार्ड की सफाई हेतु सफाई कर्मी की नियुक्ति की जाएगी। किसानों के अन्य भंडारण हेतु कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कराया जाएगा। हर प्रशासनिक कार्य में भ्रष्टाचार मुक्त नगर पंचायत बनाया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



