google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सेक्टर-39 और 40 में शनिवार को 8 घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

समाज जागरण/नोएडा

विद्युत नगरीय वितरण खण्ड (तकनीकी) 33 केवी स्टेडियम उपकेन्द्र, सेक्टर-62सी नोएडा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 16 मई 2026, शनिवार को 33/11 केवी उपकेन्द्र सेक्टर-39 नोएडा पर इनकमिंग नंबर-01 एवं फीडर पैनल 1, 2, 3 व 4 बदलने का कार्य किया जाएगा।

इस कार्य के चलते उपकेन्द्र से जुड़े 11 केवी पोषकों की विद्युत आपूर्ति सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।

बिजली विभाग के अनुसार सेक्टर-39 के ब्लॉक B, E, F, G एवं H तथा सेक्टर-40 के ब्लॉक A, B, C, D, E एवं F क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। साथ ही अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

यह जानकारी अधिशासी अभियन्ता विकाश ओझा द्वारा जारी की गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)