अनपरा तापीय परियोजना के नए मुख्य महाप्रबंधक बने इं अजय कुमार, जे.ई. संगठन ने जताया हर्ष

परियोजना की उत्कृष्टता एवं कार्मिकों की समस्या का निदान सर्वोपरि :- सीजीएम

ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण

सोनभद्र/अनपरा। लखनऊ मुख्यालय के नए आदेश पर अनपरा तापीय परियोजना में नए मुख्य महाप्रबंधक के पद पर इं अजय कुमार ने दिनांक 26 फ़रवरी को अपना पदभार ग्रहण किया उनके पदभार ग्रहण करते ही विद्युत् कार्मिकों ने बड़े ही हर्ष के साथ उनका स्वागत तथा अभिवादन किया। इस अवसर पर जूनियर इंजीनियर्स (जे.ई.) संगठन के पदाधिकारियों ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मुलाकात के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने नए सीजीएम के अब तक के कार्यकाल और उनके योगदान की चर्चा की।

पदाधिकारियों ने कहा कि अजय कुमार की कार्यशैली, तकनीकी विशेषज्ञता और निगम के प्रति उनकी निष्ठा सभी के लिए प्रेरणादायक है। संगठन ने विश्वास जताया कि मुख्य महाप्रबंधक के रूप में उनका अनुभव अनपरा तापीय परियोजना को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक सिद्ध होगा। जे.ई. संगठन ने उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संगठन के सदस्यों का मानना है कि उनके कार्यकाल अनपरा परियोजना नए कीर्तिमान स्थापित करेगी ।

इस अवसर पर जे.ई. संगठन के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे इं. आवेश यादव (शाखा सचिव) इं. विष्णु देव झा (संगठन सचिव), इं. अजहरुद्दीन, इं. अमित मौर्य, इं. मोहित यादव इं. अमित कुमार, इं अनिल यादव, इं अशोक शाहू, इं आंनद पटेल सहित अन्य सम्मानित अभियंता उपस्थित रहे। वहीं संगठन के अध्यक्ष इं धर्मेन्द्र यादव, इं धीरेन्द्र चौबे (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), इं मनोज पाल (उपाध्यक्ष) तथा संगठन के सभी सदस्यों ने नए सीजीएम को अपनी शुभकामनायें दीं तथा उनके पदभार ग्रहण पर हर्ष जताया।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)