google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिक्षा नशा मुक्ति का सशक्त माध्यम :- हरिशंकर

ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण

सोनभद्र/शक्तिनगर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं तृतीय के तत्वावधान में तीसरा एक दिवसीय शिविर दिनांक 27 फरवरी 2026 को नशा मुक्त भारत बनाने के संकल्प के लिए साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय परिसर के प्रांगण में महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी हरिशंकर गुप्ता ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी राष्ट्र नशा मुक्त समाज बनाकर ही विकास कर सकता है। नशा मुक्त समाज के लिए युवा शक्ति की भूमिका अनुकरणीय है। समारोह के मुख्य वक्ता के रूप में प्रबंधक मानव संसाधन एनटीपीसी अनुग्रह मिश्र ने राष्ट्रीय सेवा योजना के मंच से भारतीय समाज को नशा मुक्त बनाने के इस संकल्प को समय के साथ एक निर्णायक कदम बताया। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों का यह प्रयास शक्तिनगर और आसपास के क्षेत्र में एक प्रभावी कदम साबित होगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी गुलाब सिंह ने विश्वविद्यालय के इस प्रयास के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के अपने संकल्प को दोहराया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परिसर प्रभारी डॉ० प्रदीप कुमार यादव ने स्वयंसेवकों का आह्वान किया कि जिस और जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है और आज के युवा इस उद्देश्य को पूरा करने में सक्षम है। इस दौरान भारी संख्या में स्वयंसेवकों ने पैदल मार्च निकाल कर बैनर पोस्टर के साथ नारे लगाते हुए एमजीआर बस्ती होते हुए बस स्टैंड तक जागरूकता का संदेश दिया। रैली पुन: विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ० विनोद कुमार पाण्डेय एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ० छोटेलाल प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। रैली में मुख्य रूप से पुष्पा, अमीषा, चित्रा, खुशी, कुमकुम, ज्योति, नीरज, समीर, आशुतोष, हिमांशु, शाल्वी, ममता, गरिमा, आदि की उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के गायन से हुआ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)