शमीम अहमद सिद्दीकी दैनिक समाज जागरण बिजनौर
नजीबाबाद से वरिष्ठ समाजसेवी व चेयरमैन पद के निर्दलीय उम्मीदवार इंजीनियर मुअज्जम ने मोहल्ला मुगल शाह के अजमल खान रोड पर जनसंपर्क किया जनसंपर्क के दौरान उनके पीछे सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जूट गई और जनता से मुलाकात के दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं भी उनसे बताई उन्होंने सभी को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही इन समस्याओं का समाधान कराएंगे सभी समुदाय के लोगों ने उन्हें वोट सपोर्ट करने का वादा किया इंजीनियर मुअज्जम अपने प्रति जनता के प्यार भरे व्यवहार को देखकर खुश नजर आए जनता ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और उन्हें कामयाबी की दुआएं दी जनता ने बताया कि वह तन मन से उन्हें अपना चेयरमैन मान चुकी है जनता ने बताया कि आप काफी समय से सभी समुदाय के लोगों की भरपूर मदद कर रहे हैं और हाजियों को लेकर भी पूरा सहयोग करते हैं अजमल खान रोड पर इंजीनियर मुअज्जम जिंदाबाद के नारे गूंज उठे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



