समाज जागरण दीपक कुमार
इंजीनियर सुरेश कुमार, अध्यक्ष उम्मीदवार, नगर पंचायत छतरपुर की पुत्री, पल्लवी जो कि इंग्लैंड से MBA की पढ़ाई करके वहीं पर जॉब कर रही है, उसकी सगाई दिल्ली के श्री नवल किशोर गुप्ता जी के सुपुत्र इंजीनियर शोभित कुमार गुप्ता (M Tech), जो कि अमेरिका में एक कंपनी में प्रोजेक्ट हेड के पद पर काम करते हैं, उनके साथ 15 जनवरी 2025 को फरीदाबाद स्थित वृंदावन ग्रैंड रिसोर्ट में बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुई।
बताते चले कि इंजीनियर सुरेश कुमार छतरपुर में एक उदाहरण पेश किए है। वे खुद एक इंजीनियर है। भारत के सबसे अच्छे कॉलेज में से एक कॉलेज (IMT, Ghaziabad) से MBA की पढ़ाई की है। बहुत बड़ी बड़ी MNC कंपनी में सीनियर पद पर काम कर चुके है। करीब 5 साल से श्री कुमार छतरपुर में समाजसेवा कर रहे है और यहां के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा स्वरूप प्रयास कर रहे है।
श्री कुमार का कहना है कि छतरपुर के हरेक बच्चे में डॉक्टर / इंजीनियर बनने की क्षमता है, जरूरत है सिर्फ मार्गदर्शन और प्रेरणा की। छतरपुर के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत करने में भी उनका प्रयास सराहनीय है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



