google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*लखीसराय के अशोकधाम परिसर में मकर संक्रांति समारोह का रंगारंग हुआ आयोजन*

देश के जाने-माने साहित्यकार सैय्यद मोo इसराफिल शाह व कवि राजेंद्र राज द्वारा किया गया काव्य पाठ यादगार रहा*

*सरफ़राज़ आलम*

लखीसराय! लखीसराय सदर प्रखंड की ओर से मकर संक्रांति महोत्सव- 2025 का आयोजन अशोकधाम  परिसर में किया गया! यह कार्यक्रम कला,संस्कृति एवं युवा विभाग के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया!कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी मृणाल रंजन एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता प्रिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया! कार्यक्रम में गायन एवं कविता पाठ जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया!स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक प्रस्तुत की!खास आकर्षण के रूप में देश के जाने-माने साहित्यकार सैय्यद मोo इसराफिल और प्रसिद्ध कवि राजेंद्र राज द्वारा किया गया काव्य पाठ उपस्थित लोगों के लिए यादगार रहा!मकर संक्रांति महोत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग,अधिकारी, युवा और स्कूली बच्चे शामिल हुए! कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कला और संस्कृति को बढ़ावा दें देना तथा समाज में सामूहिकता और उत्सव धर्मिता को प्रोत्साहित करना था! जिला प्रशासन ने इस प्रकार के आयोजनों को नियमित रूप से करने की प्रतिबद्धता जताई!ज्ञात हो कि महोत्सव ने न केवल सांस्कृतिक एकता को मजबूती दी बल्कि अशोकधाम परिसर को एक उत्सवी माहौल में बदल दिया!


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)