समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ गुरुवार की सुबह पटना के दानापुर क्षेत्र के हथियाकांध में अपराधियों ने मात्र 20 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। जिससे क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल फैल गया है। घटना दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। मृतक की पहचान राकेश सिंह के बेटे शिवम उर्फ बंटी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र केवल 20 वर्ष थी। बताया गया है कि शिवम की हत्या उसके ही घर के पास धारदार हथियार से की गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या की वजह क्या थी, लेकिन घटना को जिस तरह से अंजाम दिया गया है, उससे यह प्रतीत होता है कि अपराधियों ने योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया है। सुबह-सुबह हुई इस निर्मम हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोग इस घटना से दहशत में हैं और तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग इसे आपसी रंजिश बता रहे हैं तो कुछ इसे संगठित अपराध से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश जारी है। फिलहाल बंटी की हत्या के पीछे की मंशा स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। हत्या व्यक्तिगत दुश्मनी, संपत्ति विवाद या किसी अन्य संगठित अपराध का हिस्सा हो सकती है। चूंकि इस हत्या में धारदार हथियार का प्रयोग किया गया है, यह संभावना है कि यह पास से और घात लगाकर किया गया हमला था।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



