google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पर्यावरणविद डॉ कौशल ने देश के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उनके आवासीय परिसर में किया पौधरोपण

दुनियां के तमाम लोगों को डॉ कौशल से सीख लेने की है जरूरत : मंत्री शिवराज सिंह चौहान

अंतर्राष्ट्रीय अतिथि भवन दिल्ली

समाज जागरण दीपक कुमार प्रखंड सवादाता छत्तरपुर

पलामू (झारखंड) 1अगस्त 2024:देश के राजधानी दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय अतिथि भवन पूसा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवासीय परिसर में विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म गुरु व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पलामू छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल के साथ पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ हिमाचल के कपूर का पौधा लगाया। मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल से बातचीत के बाद उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज देश को जरूरत है डॉ कौशल किशोर जायसवाल के कार्यों से सीख लेने की। श्री सिंह ने उनसे नर्मदा नदी के किनारे भी पौधरोपण करने की बातें कही। वनराखी मूवमेंट के प्रणेता डॉ कौशल ने बताया है कि उनके द्वारा निःशुल्क पौधा वितरण सह रोपण के 58 वां वर्ष और पर्यावरण धर्म वनराखी मूवमेंट 48 वां बर्ष पूरा होने के उपरांत इस वर्ष का रशियन कंट्री अज़रबैजान के राजधानी बाकू से वृक्षों पर रक्षा बंधन और निशुल्क पौधा वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। मौके पर डॉ कौशल ने घोषणा किया कि इस वर्ष विश्व के पांच देश और देश के 10 राज्यों में अभियान चलाकर निःशुल्क पौधा वितरण ,रोपण और वृक्षों पर रक्षाबंधन कर कार्यक्रम चलाए जाएंगे। मौके पर जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल के साथ सूरज कुमार जायसवाल व हनुमान प्रसाद मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)