google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर रोड रेलवे स्टेशन से तीसरी लाइन पर रेल गाड़ियों का परिचालन शुरू

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 1 अगस्त 2024 गुरुवार 1अगस्त से पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल के सोननगर बरवाडीह रेल खंड के नबीनगर रोड रेलवे स्टेशन से तीसरी लाइन पर रेलवे का आवागमन शुरू हो गया है। नबीनगर रोड रेलवे स्टेशन के सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ बैठक मे जानकारी देते हुए नबीनगर रोड रेलवे स्टेशन प्रबंधक पौलुस हेंब्रम ने बताया कि आज से तीसरी लाइन पर रेलवे का वाणिज्यिक परिचालन शुरू कर दिया गया है। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि तीसरी लाइन पर परिचालन शुरू हो जाने से नबीनगर रोड रेलवे स्टेशन और जपला स्टेशन के बीच रेल गाड़ियों की आवाजाही मे सहूलियत होगी खासकर मालगाड़ी को सीधे तीसरी लाइन पर परिचालन होने से यात्री गाड़ियों की भी परिचालन मे सुविधा होगी।इसके पूर्व बुधवार को सी आर एस के नेतृत्व मे अधिकारियों की पूरी टीम तीसरी लाइन का गहनता से तकनीकी निरीक्षण किया।बैठक मे समिति के सदस्यों ने नबीनगर रोड रेलवे स्टेशन के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए अन्य सुझाव भी रखे। निरीक्षण के दौरान पर हावड़ा से सीआरएस शुभोगोई मित्रा, डीआरएम राजेश गुप्ता, एसडीएम मो इकबाल सहित रेलवे के अन्य अधिकारी और इंजीनियर मौजुद रहे।वही बैठक मे सलाहकार समिति के सदस्य राम लखन सिंह,सुरेश सोनी, सिंटू कुमार, मनीष कुमार सिंह मौजुद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)