google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शाहपुर सरियापुर में 10 हजार ब्रॉयलर पेरेंट यूनिट की स्थापना से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा व रोजगार के मिलेगें नये अवसर

समाज जागरण दैनिक
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 प्रदीप कुमार ने बताया है कि चन्द्र शेखर सिंह ने उत्तर प्रदेश कुक्कुट विकास नीति 2022 के अंतर्गत 10000 ब्रॉयलर पेरेंट यूनिट की स्थापना ग्राम शाहपुर सरियापुर ब्लॉक लक्मणपुर तहसील लालगंज में की है. यह उपलब्धि पशुपालन विभाग के सहयोग और सिंह के अथक प्रयासों का परिणाम है, जो निश्चित रूप से इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। यह परियोजना न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी। 10000 ब्रॉयलर पेरेंट यूनिट की स्थापना से पोल्ट्री उद्योग को मजबूती मिलेगी और मांस उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम है। चन्द्र शेखर सिंह का यह प्रयास दूसरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा और भविष्य में इसी तरह के और भी सफल उद्यम देखने को मिलेंगे। कुक्कुट इकाईयों से सीएनजी उत्पादन की प्रबल सम्भावना है जिस पर विचार विमर्श किया जा रहा है। चन्द्र शेखर सिंह ने बताया कि पशुपालन विभाग की सक्रिय भूमिका और मार्गदर्शन के बिना यह संभव नहीं था। विभाग ने अपनी नीतियों और सहायता के माध्यम से ऐसे उद्यमों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस सराहनीय कार्य के लिए पशुपालन विभाग के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार द्वारा समय समय पर मार्गदर्शन दिया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)