दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो शमीम सिद्दीकी
जनपद बिजनौर
अफजलगढ शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर 7 शिकायतें आई जिसमें 2 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया बाकी शिकायतें संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई शनिवार को थाना दिवस के मौके पर अफजलगढ़ कोतवाली प्रांगण में एस एस आई श्रीपाल सिंह के नेतृत्व में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें 7 शिकायतें आई 2 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया बाकी शिकायत संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई एस आई श्रीपाल सिंह ने कहा सभी शिकायतों को गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा बैठक को सम्बोधित करते हुए एस एस आई श्रीपाल सिंह ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा एस एस आई श्रीपाल सिंह ने कहा सभी लोग आपस में प्रेम के साथ रहे एस एस आई श्रीपाल सिंह ने कहा क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के साथ कठोर कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा सभी फरियादों की बातों को गंभीरता से सुना जाएगा उन्होंने थाना दिवस में सभी लेखपालों से समय पर आने के लिए आग्रह किया, एस एस आई ने कहा की पेरेंट्स छोटे बच्चों को मोटरसाइकिल चलाने के लिए न दें उन्होंने कहा एक मोटरसाइकिल पर तीन बैठकर सड़क पर न जाएं वरना कठोर कार्रवाई की जाएगी, इस अवसर पर एस एसआई श्रीपाल सिंह,एस आई शेर सिंह,एस आई हरवीर सिंह, कस्बा इंचार्ज प्रवीन कुमार, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



