google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किन्नरों ने किया बीच सड़क पर तांडव

पुलिस ने शांत कराया मामला

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
जंसा थाना क्षेत्र के हाथी बाजार में उसे समय अफरा तफरी मच गई जब किन्नरों का दल ऑटो में सवार होकर लालचंद माली के यहां पहुंच गए द्वार पर गड़े मंडप को देखकर कहा कि आपके पुत्र की शादी हुई है 151 नेग दो जिस पर लालचंद माली की पत्नी राजकुमारी देवी ने 151 लेकर किन्नरों को देने पहुंची तभी किन्नरों का नजर राजकुमारी के कान की बाली पर पड़ गया और उसे वह मांगने लगे राजकुमारी द्वारा बाली न देने की बात कही तो किन्नर उत्तेजित हो गए और जबरन महिला की कान से कान की बाली छीलने लगे तभी आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और विरोध करने लगे जिस पर किन्नरों ने जमकर तांडव किया और भाऊ पुर कालिका धाम मार्ग पर ईट पत्थर रखकर आने-जाने वाले वाहनों को रोकने लगे तभी ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझा बूझकर शांत कराया ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)