google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

धान की नर्सरी की गर्मी से बचाने के लिए शाम की सिंचाई अतिउत्तम डॉ0 राहुल सिंह

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी धान की नर्सरी को गर्मी से बचाने के लिए शाम की सिंचाई अति उत्तम होती है। धान की सीधी बिजाई करने से प्रति एकड़ चार हजार रुपये की लागत में कमी आएगी।
उक्त बातें विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषि वैज्ञानिक डॉ0 राहुल सिंह ने किसानों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।


वैज्ञानिक दल की प्रथम टीम हरहुआ विकास खंड के गांव भोपापुर, ग़हुरा एवं अहिरौली ग्राम पंचायत का भ्रमण कर किसानों से सीधा संवाद किया। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में वैज्ञानिकों ने किसानों की खरीफ
सीजन की समस्या जानी साथ ही साथ इनके समाधान पर भी विस्तार से संवाद किया। वैज्ञानिक दल टीम में शामिल कृषि विज्ञान केंद्र., कल्लीपुर के वैज्ञानिक डॉ. राहुल कुमार सिंह ने किसानों को धान की सीधी बिजाई करने का आग्रह करने व धान की नर्सरी को गर्मी से बचाने हेतु शाम के समय सिंचाई करने की सलाह दी।
पशुपालन वैज्ञानिक पूजा सिंह ने पशुओं को टीका लगवाने पर जोर देते हुए समय समय पर साफ सफाई सुनिश्चित करने की बात कही।
भारतीय सब्जी अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ0 प्रदीप कर्मकार ने भिंडी की वैज्ञानिक खेती पर विस्तार से चर्चा किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ0 आशुतोष राय ने पोषण वाटिका मॉडल पर चर्चा कर इसे ऑर्गेनिक एवं प्राकृतिक विधि से करने की सलाह दी।
इस अवसर पर सहायक उद्यान निरीक्षक नीतू, तकनीकी सहायक कृष्ण कुमार मौर्य, विटीएम रामसकल, पशुधन प्रसार अधिकारी प्रकाश यादव ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)