समाज जागरण दीपक सरकार
छतरपुर। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज में संवाददाता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के संस्थापक सचिव श्रद्धेय सत्यदेव प्रसाद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सभी संवाददाता एवं कॉलेज के वर्तमान सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, प्रभारी प्राचार्य प्रो. अखिलेश कुमार सिंह सहित कॉलेज के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह में छतरपुर के वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने विचार एवं अनुभव साझा किए।
अश्विनी कुमार ने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है और पत्रकारों की जिम्मेदारी बहुत बड़ी होती है।
धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारिता एक सेवा भाव है, जो समाज को जागरूक करने का कार्य करती है।राजीव सिन्हा ने कहा कि सकारात्मक पत्रकारिता से समाज में विश्वास और बदलाव आता है।
चंदन कुमार ने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्षता और सच्चाई के साथ कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकार कॉलेज और समाज के बीच एक मजबूत कड़ी हैं। कॉलेज प्रशासन शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान देने के लिए सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ करने की योजना पर कार्य कर रहा है।
कॉलेज के सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि पत्रकार समाज के सजग प्रहरी हैं। पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखना समय की मांग है। कॉलेज प्रबंधन छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और पत्रकारों के अनुभव से भी छात्रों को प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम का संचालन पंचम कुमार ने अत्यंत सुचारू रूप से किया, वहीं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सूर्योदय कुमार ने किया।समारोह में उपस्थित सभी संवाददाताओं को कॉलेज ट्रस्ट की ओर से अंगवस्त्र, पेन एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



