google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हर टीका, हर बच्चे के सुरक्षित भविष्य की गारंटी

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
19 जून।
बच्चों को खसरा, पोलियो, डिप्थीरिया, काली खांसी और हेपेटाइटिस-बी जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए समय पर और पूर्ण टीकाकरण बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी टीके अवश्य लगवाएं।

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि टीकाकरण बच्चों को कई जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी और सुरक्षित माध्यम है। उन्होंने कहा कि यदि किसी बच्चे का कोई टीका छूट गया है, तो उसे निकटतम स्वास्थ्य केंद्र या टीकाकरण सत्र स्थल पर जाकर पूरा कराया जा सकता है।

सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने कहा कि अधिक से अधिक बच्चों के टीकाकरण से पूरे समुदाय की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और संक्रामक बीमारियों के प्रसार पर रोक लगती है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा सभी आवश्यक टीके निःशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें, आशा कार्यकर्ता, एएनएम और आंगनबाड़ी सेविकाएं घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे टीकाकरण कार्ड सुरक्षित रखें और निर्धारित तिथि पर बच्चों को टीका अवश्य दिलाएं, ताकि हर बच्चे को स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य मिल सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)