google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शराब तस्करी के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 181 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
उत्पाद विभाग द्वारा शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के गलगलिया चेक पोस्ट पर तैनात टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की और दो तस्करों को गिरफ्तार किया।


गुप्त सूचना के आधार पर सहायक अवर निरीक्षक चंदन कुमार राय, अभिमन्यु कुमार सिंह एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम ने चेक पोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से गुप्त रूप से छिपाकर रखी गई कुल 181.560 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।


मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान मोहम्मद तौसीफ और मोहम्मद मुल्तजीर के रूप में हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए संगम कुमार विद्यार्थी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर इस शराब खेप को पश्चिम बंगाल से जोकीहाट ले जाने की फिराक में थे, लेकिन चेक पोस्ट पर सतर्कता के कारण उन्हें पकड़ लिया गया।


इस संबंध में उत्पाद थाना में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने बताया कि जिले के सभी सीमावर्ती चेक पोस्टों पर निगरानी और सख्त कर दी गई है, ताकि शराब तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)