google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किशनगंज में “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत 55 मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत जिले में विशेष अभियान चलाकर खोए, गुमशुदा एवं चोरी हुए कुल 55 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 13 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है।


संतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के निर्देश पर जिले के सभी थानों के अपर थानाध्यक्ष एवं जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम का गठन कर यह अभियान चलाया जा रहा है। टीम द्वारा IMEI ट्रैकिंग, CEIR पोर्टल एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से मोबाइलों की बरामदगी सुनिश्चित की गई।


अभियान के दौरान दिघलबैंक थाना क्षेत्र से 20, किशनगंज से 6, कोचाधामन से 6, टेढ़ागाछ से 5, बहादुरगंज से 5, पहाड़कट्टा से 3, फतेहपुर से 2, गलगलिया से 2, अर्राबाड़ी से 2, टेढ़ागाछ बीबीगंज से 1, कोडाबाड़ी से 1, गर्वनडम्मा से 1 तथा जियापोखर थाना क्षेत्र से 1 मोबाइल बरामद किया गया।


बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय, किशनगंज में उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। मोबाइल प्राप्त कर लोगों ने खुशी जताई।
इस विशेष अभियान में शामिल जिला आसूचना इकाई एवं संबंधित थानों के अपर थानाध्यक्षों को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)