समाज जागरण
चन्दौली बलिया में ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश कुमार पांडेय एवं डॉ अवधेश कुमार ने किया ।
इस अवसर पर पत्रकार वार्ता करते हुए डॉ पांडेय ने कहा कि इस समय देश एक अघोषित आपातकाल से गुजर रहा है और संसद से विपक्ष के सांसदों को बाहर कर सरकार बिना चर्चा किए हुए नियम कानून बना रही है और जिसका खामियाजा देश की पूरी जनता को इस वर्ष के पहले ही दिन झेलना पड़ा,जब देश में चक्काजाम हुआ। डॉ पाण्डेय ने कहा कि पार्टी ने 2 जनवरी को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रथम लिस्ट जारी की जिसमें सलेमपुर से डॉ अवधेश चौधरी ,बलिया से डॉ प्रकाश कुमार पांडेेय ,कन्नौज से सुभाष चंद्र दोहरे एवं लखनऊ से डॉ आरती को प्रत्याशी बनाया गया है। इस अवसर पर डॉ अवधेश चौधरी ने कहा की देश की 80 करोड़ जनता को 5 किलो अनाज देकर बहलाया जा रहा है और दूसरी तरफ यह हो रहा है कि चंद पूंजिपतियों की झोली सरकारी संसाधनों से भरी जा रही है।
इस अवसर पर बलिया जिलाध्यक्ष बजरंगबली यादव, रमेश यादव, श्याम नारायण यादव ,संतोष चौधरी, दिनेश कुमार ,मनोज सिंह, लल्लन राजभर, वीरेंद्र कुमार राणा ,राजकुमार सिंह ,रमाशंकर सिंह, रमेश कुमार ,सुखनंदन राम,इस्लाम अंसारी, हीरालाल जी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



