google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा कार्यालय में प्रदर्शनी,संगोष्ठी का आयोजन

लोकतंत्र सेनानियों व परिजनों का शाल श्रीफल भेंट कर किया गया सम्मान
समाज जागरण
शहडोल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार‌ एवं भाजपा जिलाअध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा के मार्गदर्शन में आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय विचार संगोष्ठी व संस्मरण प्रदर्शनी एवं लोक तंत्र सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन कमला नगर स्थित अटल निलय जिला भाजपा कार्यालय किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे एवं मुख्य वक्ता के रूप में रमनोथ सिंह लोकतंत्र सेनानी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता व विषय प्रस्तावित के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने प्रस्ताव का वाचन किया वही संगोष्ठी कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी नरेंद्र दुबे एवं कामता प्रसाद गौतम ने आपातकाल के समय हुई घटनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं अपने विचार रखें।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बताया कि मंचासीन अतिथियों द्वारा पार्टी की परंपराअनुसार कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा के पित् पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई इस दौरान कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय का 50 वीं बरसी पर संस्मरण प्रदर्शनी का शुभारंभ अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया इस दौरान अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया प्रदर्शनी अवलोकन के पश्चात संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ताओं ने अपना उद्बोधन दिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपराने लोकतंत्र सेनानियों मिशाबंधियों का साल श्रीफल भेंट कर इनका किया स्वागत सम्मान मुख्य वक्ता के रूप में पधारे लोकतंत्र सेनानी रामनोथ सिंह, नारायण दास शुक्ला, नरेंद्र दुबे, अरविंद गुप्ता, श्रीमती आशा देवी कटारे पत्नी स्व. कपूर चंद कटारे ,रमेशचंद्र गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता, काशीनाथ कटारे पुत्र राजा कटारे का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, मुख्य वक्ता रामनरेश सिंह सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक शरद कोल मंचासीन रहे , कार्यक्रम का सफल संचालन आपातकाल कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जगवानी ने किया तो वही आभार व्यक्त अमित गुप्ता बंटी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लोकतंत्र सेनानी एवं उनके परिजन प्रबुद्धजन भाजपा दाधिकारी वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)