समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी
भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को लेकर नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस के द्वारा एक्सटर्नल इंक्वास असेसमेंट किया जा रहा है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ के आयुष्मान आरोग्य मंदिर लमही में आज बुधवार को एक्सटर्नल असेसमेंट डॉ0 लावन्या डॉ0 हितेश द्वारा किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रेखा पटेल एवं क्षेत्रीय एएनएम सविता यादव ने उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी दी।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुसार जनमानस को उनके घर के पास ही आरोग्य मंदिर पर सभी जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मानक के अनुसार दिया जाए।इसलिए व्यापक सुधार किया जा रहा है।
असेसमेंट के समय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार गुप्ता, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक बसंत लाल श्रीवास्तव, अपर शोध अधिकारी श्रीनाथ यादव ,बीसीपीएम संगीता, सभासद अनीता देवी ,पर्यवेक्षक मनीष कुमार गुप्ता और सुरभि कुमारी ,पल्लवी वर्मा, शशिकांत, रोशनी वर्मा, नेहा झा ,अंकुश यादव ,स्वागत कुमार, कंचन सिंह साधना ,एएनएम माला सागर, सुशील यादव, मिलन सिंह , संगिनी पुष्पा देवी और आशा रेखा देवी ,किरण देवी, सावित्री देवी ,सुमित्रा ,रीना देवी, मुन्नी देवी ,रमा देवी, किरण लता देवी व ज्योति रत्ना उपस्थित रहीं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



