जेवर (गौतमबुद्ध नगर): नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण देश के इतिहास में एक मिसाल बन गया है। जेवर विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह ने कहा हैँ :- जहां प्रायः ऐसे प्रोजेक्ट्स में आंदोलन, विरोध और टकराव देखने को मिलते हैं, वहीं जेवर में किसानों ने बिना किसी संघर्ष या गोलीबारी के स्वेच्छा से अपनी भूमि सरकार को सौंप दी।

यह उपलब्धि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बने आपसी विश्वास, संवाद और संवेदना की मजबूत नींव पर संभव हो सकी। किसानों के साथ लगातार संवाद, उचित मुआवज़े की नीति और पारदर्शी प्रक्रियाओं ने इस ऐतिहासिक सहमति का रास्ता खोला।
जेवर के विधायक ने इस अवसर पर कहा कि —
“यह विश्वास, संवाद और संवेदना की जीत है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को साकार करती है।”
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रोजेक्ट न केवल क्षेत्र के आर्थिक विकास की दिशा तय करेगा, बल्कि किसानों और सरकार के बीच आपसी सहयोग का यह मॉडल देशभर में विकास परियोजनाओं के लिए प्रेरणा बनेगा।
#MLAJewar #NoidaAirport #SabkaSathSabkaVikas
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



