google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दुल्लभछड़ा में विधायक विजय मालाकार ने हाथों से उचित मूल्यों पर सामग्री वितरण की शुरुआत

त्योहार जैसा माहौल, महिलाएं सरकार की योजना से प्रसन्न

श्रीभूमि संवाददाता, दैनिक समाज जागरण:
असम के श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा क्षेत्र में सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम के दौरान रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय मालाकार ने हाथों से उचित मूल्य पर आवश्यक सामग्री वितरण की शुरुआत की। यह कार्यक्रम दुल्लभछड़ा सहकारी समिति की उचित मूल्य दुकान के दुकानदार अजीत के घर पर आयोजित किया गया। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और नागरिक मौजूद रहे।

वितरण के दौरान विधायक विजय मालाकार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। पहले की सरकारें केवल वादों और आशाओं का गुलदस्ता थमाकर जनता को भ्रमित करती थीं, जबकि वर्तमान सरकार सीधे लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि मुफ्त चावल वितरण योजना के बाद अब राशन कार्डधारक उपभोक्ताओं को दाल 69 रुपये, चीनी 38 रुपये और नमक 10 रुपये प्रति किलो की दर से सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। यह योजना गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

विधायक मालाकार ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे महिला, छात्र-छात्राएं, विधवा, वृद्ध और दिव्यांग नागरिकों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के 2 लाख 22 हजार लाभार्थियों में से अब तक 34 हजार महिलाएं अरुणोद्वार योजना के तहत लाभान्वित हो चुकी हैं, और इस संख्या को जल्द बढ़ाया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने आश्वासन दिया है कि आगामी जनवरी महीने से न्याय मूल्यों की दुकानों पर मसूर दाल 60 रुपये, चीनी 30 रुपये और नमक 10 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, खाद्य तेल को भी सुलभ दरों पर उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार काम कर रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय नागरिकों और महिलाओं ने सरकार की इस पहल की सराहना की और कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और विधायक विजय मालाकार के जनकल्याणकारी कदमों से उन्हें वास्तविक लाभ मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में वे भाजपा के पक्ष में कार्य करते हुए विजय मालाकार को पुनः विजयी बनाएंगे।

इस अवसर पर जिला आपूर्ति निरीक्षक मुन पाल, दुल्लभछड़ा विकास खंड अधिकारी दीप्त कांत चामुया, सहकारी समिति के सचिव एवं समाजसेवी दीपन सिन्हा, ग्राम पंचायत अध्यक्ष देव कुमार कुमी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)