google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आयुष्मान आरोग्य मन्दिर लमही का एक्सटर्नल इंक्वास एसेसमेंट हुआ सम्पन्न

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को लेकर नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस के द्वारा एक्सटर्नल इंक्वास असेसमेंट किया जा रहा है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ के आयुष्मान आरोग्य मंदिर शिवरामपुर में आज शनिवार को एक्सटर्नल असेसमेंट डॉ0 संयम पांचाल व डॉ0 प्रशांत द्वारा किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नेहा पटेल एवं क्षेत्रीय एएनएम बंदना कुमारी ने उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी दी।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हरहुआ डॉ0 संतोष कुमार ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुसार जनमानस को उनके घर के पास ही आरोग्य मंदिर पर सभी जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मानक के अनुसार दिया जाए।इसलिए व्यापक सुधार किया जा रहा है।
एसेसमेंट के समय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार गुप्ता, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक बसंत लाल श्रीवास्तव, अपर शोध अधिकारी श्रीनाथ यादव, बीसीपीएम संगीता, पर्यवेक्षक मनीष कुमार गुप्ता, संदीप कुमार भारती और सुरभि कुमारी ,पल्लवी वर्मा, शशिकांत, रोशनी वर्मा, ,अंकुश यादव ,स्वागत कुमार, साधना भारती, मधु कुमारी, पूजा यादव ,एएनएम माला सागर, सुशील यादव ,मंजू लता, संगिनी सीमा देवी अर्चना देवी किरण सिंह किरण देवी कुसुम देवी ने उपस्थित होकर सहयोग किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)