छात्रों के प्रेम को देख भावुक हुए शिक्षक
समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के पालीगंज प्रखण्ड सह अनुमंडल अंतर्गत पतौना गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद शनिवार को पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल सह प्रखण्ड अंतर्गत पतौना गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय से कक्षा आठवीं उतीर्ण बच्चों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुभारम्भ मुख्य अतिथि सह पत्रकार वेद प्रकाश, प्रधान शिक्षक मुकेश शर्मा व अविभावक सुनीलजी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर दीप प्रज्वलित कर किया।
वही कार्यक्रम का संचालय प्रकाश चन्द्र जोशी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत के बाद बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उसके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य व संगीत की प्रस्तुति दिया। वही बाल कलाकारों ने एकांकी के माध्यम से शोशल मीडिया के दुष्परिणाम व मादक पदार्थो का सेवन से होनेवाले नुकसान के बारे में लोगो को बताया तथा जागरूक किया। वही पारंपरिक गीतों के माध्यम से बिहार के कल्चर के बारे में जानकारियां दी गयी। जिसे देख शिक्षकों व अविभावकों ने उन सभी छात्रों के कला को सराहा तथा प्रशंशा किया। उसके बाद प्रतिभागियों को शिक्षकों व अतिथियों ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया।
लेकिन गुरु शिष्य की प्रेम का प्रदर्शन उस समय हुआ जब बच्चों को विदाई कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उस दौरान कुछ छात्रों के मन मे अपने शिक्षकों के प्रति ऐसा प्रेम व स्नेह उमड़ पड़ा कि उनके आँखे नम हो गयी। उस प्रेम व स्नेह को देख शिक्षकगण भी भावुक हो गए। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पत्रकार वेद प्रकाश ने बताया कि प्रेम अपनापन की पहचान होती है। प्रेम के बीच केवल अपनापन की दीवारें नही होती बल्कि वह अपने चहेते के बीच स्वतः कायम होती है। यह एक यादगार पल होती है जो आते जाते अपनी निशान व पहचान छोड़ जाती है। वही शिक्षकों ने छात्रों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भवभिनि विदाई दिया।
मौके पर प्रधान शिक्षक मुकेश शर्मा, प्रकाश चन्द्र जोशी, सुशील कुमार, मनोज कुमार रामाश्रय मौर्य, शुरभी विक्रांत, स्वाति टंडन, बबली सिंहा, सुनीत कुमार, महेश प्रसाद, अजय कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।



