google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक में करोड़ों का मादक पदार्थ जब्त

हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ राजधानी पटना में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है। आलमगंज और रामकृष्ण नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने खेमनी चक इलाके में छापेमारी कर लगभग 25 किलो मादक पदार्थ बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।पुलिस को सूचना मिली थी कि खेमनी चक के एक किराए के कमरे में भारी मात्रा में नशीले पदार्थों का भंडारण किया गया है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर घेराबंदी की।

तलाशी के दौरान कमरे से न केवल मादक पदार्थ, बल्कि एक पिस्तौल, एक देशी कट्टा, कई कारतूस और भारी मात्रा में नकदी भी बरामद की गई है। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह एक अंतरराज्यीय संगठित गिरोह का हिस्सा हैं। बरामद हथियारों से स्पष्ट है कि गिरोह अपने अवैध साम्राज्य को सुरक्षा देने के लिए अपराधी गतिविधियों में भी लिप्त था। पुलिस अब इस नेटवर्क के मुख्य सरगना और अन्य कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। पटना पुलिस के अनुसार, शराबबंदी के बाद मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने वाले ऐसे सिंडिकेट को जड़ से उखाड़ फेंका जाएगा। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपने आसपास की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत साझा करें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)