समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
बुधवार को वाराणसी पब्लिक स्कूल, बंगालीपुर, राजातालाब, वाराणसी के प्रागंण में कक्षा 12वीं के छात्र एवं छात्राओं के लिए फेयरवेल (द फाइनल फ्लिंग) 2026 का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांश उपाध्याय को मिस्टर फेयरवेल एवं रिया दूबे को मिस फेयरवेल बनाया गया।वाराणसी पब्लिक स्कूल, ग्रुप ऑफ एजुकेशन के प्रबंध तंत्र की ओर से उप प्रबंधक शशिकान्त गुप्ता, निदेशक अमित पाण्डेय, उपनिदेशक के.के. पाण्डेय, कोषाध्यक्ष रामानन्द जायसवाल, प्रधानाचार्य, शिक्षक एंव शिक्षिकाओं ने बच्चों को उत्साहित करते हुए जीवन में समस्त कठिनाईयों का धैर्य पूर्वक सामना करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान की ।कार्यक्रम के अन्त में पी.जी.टी. समन्वयक अभिषेक कुमार दुबे ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



