google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Banka News: बेलहर विधायक ने जतकुटवा खेल मैदान में किया फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन

ब्यूरो चीफ उमाकांत साह

बांका/चांदन/काली पूजा के शुभ अवसर पर उत्तरी बारने पंचायत के
चांद भेरु युवा स्पोर्टिंग क्लब जतकुटवा की ओर से खेले जा रहे फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन बेलहर विधायक मनोज यादव द्वारा फुटबॉल खेल कर किया गया। इस मौके पर बेलहर विधायक को आदिवासी बहुल समाज के लोगों ने ढोल मंजीरा के साथ पारंपरिक नित्य गान एवं माला पहनाकर स्वागत किया। बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी काली पूजा के अवसर पर एक दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें 8 टीमों ने भाग लिया। उसी आठ टीमों में ही हडियाकुरा टीम एवं पहाड़ पुर टीम के बीच काफी संघर्ष करने के बाद प्रथम विजेता हडिया कुड़ा की टीम ने प्राप्त कर लिया। और उपविजेता पहाड़पुर की टीम ने प्राप्त की।


इस खेल के उपरांत बेलहर विधायक मनोज यादव ने सभी खिलाड़ियों को उत्साह वर्धन करते हुए हाथ मिलाकर खेल में अच्छा प्रदर्शन करने का जोश भरा। तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए सम्बोधित कर हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। मौके पर विधायक मनोज यादव के अलावा उत्तरी बार ने सरपंच हरीश ठाकुर, चंदवारी पंचायत के पूर्व मुखिया सहेंद्र यादव , अरविंद पंडित, रामविलास पासवान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक भारती, मुनीलाल हंसदा, सोनेलाल मुर्मू, राजेंद्र यादव, पप्पू यादव, लखीराम बासकी, संजय यादव, के साथ खेल मैदान में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण व आदिवासी बाहुल्य समाज लोग मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)