google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किसानों ने स्पोर्ट सिटी, अर्बन टाउनशिप व लैंड पूलिंग प्रोजेक्ट में भूमि न देने का लिया निर्णय

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
आराजी लाइन विकासखंड के गंजारी गांव मे रविवार सुबह 10बजे प्रस्तावित स्पोर्ट सिटी,अर्बन टाउनशिप और लैंड पूलिंग प्रोजेक्ट को लेकर किसानों ने गांव में पंचायत आयोजित कर एकमत से निर्णय लिया कि वे उक्त परियोजनाओं के लिए अपनी भूमि नहीं देंगे। पंचायत में बड़ी संख्या में गंजारी, हरसोस, कनेरी, हरपुर, हरिदासपुर, सूईचक,शिवसागर,गांव के किसान, ग्रामीण बुजुर्ग और युवा उपस्थित रहे।


किसानों का कहना था कि भूमि उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। खेती से ही उनका और उनके परिवार का भरण-पोषण होता है। यदि भूमि चली गई तो वे बेरोजगार हो जाएंगे। किसानों ने आरोप लगाया कि परियोजनाओं के नाम पर उन्हें न तो पर्याप्त मुआवजा दिया जा रहा है और न ही भविष्य की कोई ठोस योजना बताई जा रही है।


पंचायत में योगीराज पटेल ने कहा कि वे विकास के वे विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास किसानों को उजाड़कर नहीं होना चाहिए। यदि सरकार और प्रशासन किसानों के हितों की अनदेखी करेगा तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। पंचायत के अंत में किसानों ने प्रशासन से मांग की कि उनकी सहमति के बिना किसी भी तरह की भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया न की जाए।

किसानों के इस निर्णय के बाद क्षेत्र में प्रस्तावित परियोजनाओं को लेकर नई बहस छिड़ गई है। इस मौके पर प्रमुख रूप से हरिचंद्र चौबे ,डॉ रामाश्रय उपाध्याय, सुधाकर मास्टर, प्रदीप सिंह, जयदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय किसान मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)