समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
सेवापुरी विकास खंड क्षेत्र के महँगीपुर गांव निवासी रामनरेश नामक ब्यक्ति के मड़हे में आग लग गई।वही लगने से काफी नुकसान हो गया। जहां आग की चपेट में आकर मड़हे में बंधी दो गाय और एक भैंस झुलसकर घायल गईं,साथ ही गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गई। घटना के समय परिवार के सदस्य मड़हे के बाहर थे जिससे जनहानि तो नहीं हुई,लेकिन पशुधन और संपत्ति का नुकसान हुआ है।
वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,आग संभवतः चिंगारी से लगना बताया जा रहा है। वही आस पास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया,लेकिन तब तक मड़हा और उसमें रखा सारा सामान जल चुका था। आग लगने से कपड़े,बर्तन,साइकिल जलकर नष्ट हो गये। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन किया। प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता,पशुधन क्षतिपूर्ति और आवास सहायता दिए जाने की मांग की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



