समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए शासन द्वारा किसानों को निःशुल्क तोरिया ( लाही) बीज का बितरण किया जाना है। जिसके लिए कृषि निदेशालय तिलहन अनुभाग द्वारा तोरिया बीज का निःशुल्क बुकिंग का समय 31 अगस्त तक बढ़ा दी गयी है। उक्त जानकारी देते हुए सहायक विकास अधिकारी हरहुआ कृषि देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पहले दर्शन पोर्टल 2 पर एक अगस्त से 15 अगस्त तक बुकिंग किया जाना था। कृषि निदेशालय द्वारा 31 अगस्त तक बुकिंग का समय बढ़ा दी गयी है। किसान निःशुल्क बीज प्राप्त करने के लिए दर्शन पोर्टल 2 पर ऑनलाइन बुकिंग अवश्य करा ले।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



