google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सटीक एवं टिकाऊ खेती के लिए संतुलित उर्वरकों का किसान उपयोग करें

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
ग्राम पंचायत स्तरीय गोष्ठी/किसान पाठशाला विकास खंड हरहुआ के गहुरा ग्राम पंचायत में गुरुवार को आयोजित किया गया।
उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल के निर्देशन में किसानों को सहायक विकास अधिकारी कृषि देवेंद्र कुमार पाण्डेय ने प्राकृतिक खेती में जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, हरी खाद और संतुलित उर्वरकों का उपयोग पर बल दिया। किसानों को लागत कम और अधिक उत्पादन हो।
सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा कुंदन सिंह ने किसानों को कृषि रक्षा में किसानों को खरपतवार प्रबंधन , कीट नाशक का उपयोग कब करनी चाहिए की जानकारी दी।
प्राविधिक सहायक कृषि कृष्ण कुमार मौर्य ने किसानों को एफपीओ बनाकर खेती करने के लाभ मूल्य निर्धारण में सहायक,उत्पादन लागत कम करना,बेहतर बाजार तक पहुंच,बुनियादी ढांचे का विकास,सीधा बाजार तक पहुंच जिससे किसानों को अधिक लाभ हो।
किसानों को कृषि विभाग, उद्यान विभाग,पशुपालन, मत्स्य विभाग व गन्ना विभाग की योजनाओं ,जायद में मक्का,मूंग,उर्द,एवं बाजरा की खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी गई।
किसान सभाजीत,अजित कुमार, अवधेश बालचरन,सोनी देवी,माधुरी देवी,चंपा देवी संगीता किसान पाठशाला में सैकड़ों किसान उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)